MP: बोलेरो ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 20 श्रद्धालु घायल; एक बुजुर्ग सहित चार महिलाओं की हालत नाजुक

टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज़ रफ्तार बोलेरो कार ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रॉली में सवार करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक बुजुर्ग सहित चार महिलाओं की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु छतरपुर जिले के ढडोरा बुंढेरा गांव के निवासी हैं, जो बगाज माता मंदिर से जवारे विसर्जन और दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। देर रात जब उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोपालपुरा तिराहा के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेरो कार ने नियंत्रण खोते हुए ट्रॉली को टक्कर मार दी। घायलों को तत्काल बड़ागांव अस्पताल पहुंचाया गया टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने की स्थिति में आ गई और उसमें बैठे लोग दूर जा गिरे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल बड़ागांव अस्पताल पहुंचाया गया। ये भी पढ़ें-शर्मनाक: पति करता था दुष्कर्म और पत्नी देती थी बाहर पहरा, बदनाम करने की धमकी देकर बार-बार करते थे घिनौना काम क्यातेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बुलेरो की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 15:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP: बोलेरो ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 20 श्रद्धालु घायल; एक बुजुर्ग सहित चार महिलाओं की हालत नाजुक #CityStates #Tikamgarh #MadhyaPradesh #TikamgarhAccident #RoadAccidentMp #TractorTrolleyAccident #DevoteesInjured #MadhyaPradeshNews #SubahSamachar