UP Board: परीक्षा की तैयारी के लिए समय सारिणी जारी, 5 अगस्त तक पूरी करनी होगी प्रवेश-एग्जाम शुल्क प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश, परीक्षा शुल्क जमा कराने और विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के संस्थागत छात्र-छात्राओं से परीक्षा शुल्क तथा अन्य निर्धारित शुल्क पांच अगस्त तक लिए जाएंगे। इसके बाद विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को संकलित शुल्क 10 अगस्त तक कोषागार में जमा कराना होगा। 16 अगस्त तक छात्र-छात्राओं का शैक्षिक विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ अतिरिक्त समय दिया जाएगा। ऑनलाइन अपलोड किए गए अभिलेखों की जांच 21 से 31 अगस्त तक होगी। इस दौरान नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर संशोधन का अवसर दिया जाएगा। संशोधन की प्रक्रिया एक से 10 सितंबर तक चलेगी। सभी विद्यालयों को पंजीकृत परीक्षार्थियों की फोटोयुक्त नामावली तथा संबंधित अभिलेखों की प्रतियां 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होंगी। परिषद ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों का विवरण पूरी सावधानी और सत्यापन के बाद ही अपलोड किया जाए, क्योंकि किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए संबंधित विद्यालय प्रशासन उत्तरदायी होगा। समय-सारिणी जारी होने के बाद अब प्रवेश और पंजीकरण कार्य में तेजी आएगी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 का कार्यक्रम जारी 05 अगस्त तक पूरी होगी प्रवेश व परीक्षा शुल्क की प्रक्रिया 16 अगस्त तक ऑनलाइन विवरण करना होगा अपलोड 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा विलंब होने पर 31 अगस्त तक अभिलेखों की जांच का काम पूरा होगा 10 सितंबर तक संशोधन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी 30 सितंबर तक फोटोयुक्त नामावली जमा करने के निर्देश
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 17:15 IST
UP Board: परीक्षा की तैयारी के लिए समय सारिणी जारी, 5 अगस्त तक पूरी करनी होगी प्रवेश-एग्जाम शुल्क प्रक्रिया #CityStates #Hathras #Aligarh #UttarPradesh #UpBoardExam #Timetable #BoardExam #UpBoard #AligarhNews #HathrasNews #SubahSamachar
