Road Accident: पिथौरागढ़ में घाट हाईवे पर गुरना के पास खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौत

पिथौरागढ़ घाट हाईवे पर गुरना के पास एक टिप्पर खाई में गिर गया। घटना में चालक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गुरना के पास टिप्पर संख्या यूके 03 सीए 0691 खाई में गिर गया। शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने पेड़ पर अटका टिप्पर देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तो टिप्पर में सवार चालक मृत अवस्था में मिला। चालक की पहचान ढुंगातोली निवासी केशव सिंह(48) पुत्र धौल सिंह के रूप में हुई। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि बृहस्पतिवार रात घटना हुई। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 10:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Road Accident: पिथौरागढ़ में घाट हाईवे पर गुरना के पास खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौत #CityStates #Pithoragarh #UttarakhandNews #UkNews #PithoragarhNews #IncidentNearGurna #DumperFellIntoGorgeOnGhatHighway #SubahSamachar