बारिश में कार के ड्रेनेज होल्स को न करें इग्नोर: जंग और इलेक्ट्रॉनिक्स खराब होने का है खतरा; ऐसे करें साफ
Car Door Drain Hole: अक्सर लोगों को लगता है कि कार के दरवाजे तो पूरी तरह सील हैं, इससे अंदर पानी तो जा नहीं पाएगा, लेकिन वास्तविकता इससे अलग होती है। भारी बारिश के दौरान खिड़की के शीशे और उसकी रबर बीडिंग के बीच बने हल्के गैप से पानी धीरे-धीरे दरवाजे के अंदर चला जाता है और लोगों को इसका अंदाजा भी नहीं लग पाता। इसीलिए कार निर्माता कंपनियां दरवाजों के निचले हिस्से में छोटे-छोटे ड्रेनेज होल्स देती हैं, ताकि अंदर गया पानी तुरंत बाहर निकल सके। फिर समस्या कहां आती है समय के साथ बारिश के पानी के साथ धूल, मिट्टी और कीचड़ भी दरवाजे के अंदर पहुंच जाते हैं। फिर यही गंदगी नीचे बने ड्रेनेज होल्स में जमा होकर उन्हें बंद कर देती है। जब ये होल्स ब्लॉक हो जाते हैं, तो पानी बाहर नहीं निकल पाता और दरवाजे के अंदर जमा होने लगता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 04:57 IST
बारिश में कार के ड्रेनेज होल्स को न करें इग्नोर: जंग और इलेक्ट्रॉनिक्स खराब होने का है खतरा; ऐसे करें साफ #Automobiles #National #CarCare #CarMaintenance #MonsoonTips #SubahSamachar
