TMC: ममता बनर्जी ने बुलाई थी विधायकों की बैठक, आए महज 20; अब टीएमसी ने मीटिंग स्थगित करने की बताई वजह

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नवनिर्वाचित विधायकों की रविवार को प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, करीब 80 विधायकों में से लगभग तीन-चौथाई के बैठक में नहीं पहुंचने के कारण यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को करनी थी। यह बैठक उनके कालीघाट स्थित आवास पर आयोजित होने वाली थी। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने विधायकों की अनुपस्थिति के लिए शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले और रविवार को पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी के साथ कथित मारपीट की घटनाओं के बाद बने हालात को जिम्मेदार बताया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 11:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



TMC: ममता बनर्जी ने बुलाई थी विधायकों की बैठक, आए महज 20; अब टीएमसी ने मीटिंग स्थगित करने की बताई वजह #IndiaNews #National #SubahSamachar