TMC सांसद का कबूलनामा: 'RG Kar अस्पताल कांड को दबाने में लगा था पूरा तंत्र', जनता के गुस्से से मिली सियासी चोट

कोलकाता से एक बड़ा राजनीतिक बयान सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल मामले को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। जनता के गुस्से पर सांसद की स्वीकारोक्ति सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जिस जनता ने टीएमसी को 29 सीटों पर जीत दिलाई थी, वही जनता कुछ ही महीनों बाद आरजी कर मामले के बाद सड़कों पर उतर आई। उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में लोग रातभर जागकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और हमें उस संदेश को समझना चाहिए था जो जनता दे रही थी। 'प्रशासन ने सच दबाने की कोशिश की' टीएमसी सांसद ने यह भी स्वीकार किया कि उस दौरान पूरा प्रशासन आंदोलन को दबाने और मामले से जुड़े तथ्यों को छुपाने में व्यस्त था। उन्होंने कहा कि इसके बजाय दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए था। उनके अनुसार, अगर सरकार जनता की आवाज को अनसुना करती है, तो लोकतंत्र में उसका असर चुनावी नतीजों पर जरूर पड़ता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 15:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



TMC सांसद का कबूलनामा: 'RG Kar अस्पताल कांड को दबाने में लगा था पूरा तंत्र', जनता के गुस्से से मिली सियासी चोट #IndiaNews #National #SubahSamachar