Haridwar News: जाम से निजात के लिए रानीपुर मोड़, शिवालिक नगर में बनेंगी पार्किंग

हरिद्वार। शहर में लगातार बढ़ते वाहनों और बाजार क्षेत्रों में लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस ने नई पार्किंग व्यवस्था के लिए तैयारी शुरू की है। बृहस्पतिवार को एसपी यातायात निशा यादव ने यातायात पुलिस और सीपीयू टीम के साथ रानीपुर मोड़, ज्वालापुर मार्केट और शिवालिक नगर क्षेत्र का निरीक्षण कर संभावित पार्किंग स्थलों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में बढ़ते वाहनों के दबाव और जाम की स्थिति का आकलन किया। साथ ही दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से संभावित स्थलों का चिह्नीकरण किया गया। एसपी ट्रैफिक निशा यादव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय लोगों से भी बातचीत कर पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थानों को लेकर सुझाव लिए। बाजार क्षेत्रों में अव्यवस्थित ढंग से खड़े होने वाले वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में नई पार्किंग व्यवस्था तैयार कर यातायात को सुचारु बनाने की योजना बनाई जा रही है। प्रस्तावित पार्किंग स्थलों को विकसित किए जाने के बाद बाजार क्षेत्रों में अनावश्यक वाहन खड़े होने से रोका जा सकेगा, जिससे जाम की समस्या में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 15:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: जाम से निजात के लिए रानीपुर मोड़, शिवालिक नगर में बनेंगी पार्किंग #ToAvoidTrafficJams #ParkingWillBeBuiltAtRanipurMoreAndShivalikNagar. #SubahSamachar