टोबी मैग्वायर: पूर्व पत्नी की शादी में 'स्पाइडर मैन' अभिनेता बने पादरी, लियोनार्डो समेत ये सितारे हुए शामिल
हॉलीवुड की जानी-मानी ज्वेलरी डिजाइनर जेनिफर मेयर और बिजनेसमैन ज्योफ ओगुन्सलेसी की शादी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस शादी में सबसे खास बात यह रही कि जेनिफर के एक्स-हसबैंड और 'स्पाइडर-मैन' अभिनेता टोबी मैग्वायर ने ही शादी की रस्में कराईं। तलाक के बाद जेनिफर ने की शादी पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर मेयर और उनके मंगेतर ज्योफ ओगुन्सलेसी ने पिछले वीकेंड हवाई के फोर सीजन्स रिजॉर्ट लानाई में आउटडोर सेरेमनी में शादी की। खास बात यह है कि यह शादी जेनिफर और टोबी के तलाक के कुछ ही हफ्तों बाद में ही हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 12, 2026, 09:28 IST
टोबी मैग्वायर: पूर्व पत्नी की शादी में 'स्पाइडर मैन' अभिनेता बने पादरी, लियोनार्डो समेत ये सितारे हुए शामिल #Hollywood #Entertainment #National #TobeyMaguire #TobeyMaguireWife #TobeyMaguireExWife #TobeyMaguireOfficiated #TobeyMaguireJenniferMeyer #JenniferMeyer #JenniferMeyerWedding #SubahSamachar
