Kangra News: सिटी में आज खास
बैठकमासिक-जन कल्याण संस्था तलवाड़ की बैठक सुबह 10 बजे बजरंगबली मंदिर में अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में होगी।संयुक्त बैठक-सवर्ण समाज की विभिन्न सभाओं की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से राजपूत कल्याण सभा कार्यालय कांगड़ा में होगी।सांसद बैठक-राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा दोपहर 12 बजे धर्मशाला में बैठक करेंगे।गठन-श्री चामुंडा श्मशानघाट कमेटी की बैठक शाम 4:00 बजे डाढ विश्राम गृह में होगी। इसमें नई कार्यकारिणी चुनी जाएगी।खेलकूदफुटबाल-पुलिस मैदान धर्मशाला में शहीद दुर्गामल दल बहादुर मेमोरियल गोल्ड कप का फाइनल मुकाबला शाम 3 बजे खेला जाएगा।धार्मिकभंडारा-जालग के नागवन स्थित नाग देवता मंदिर नौण में दोपहर 12 बजे के बाद वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।काम की बातसड़क बंद-सोरन-घंडोल लिंक रोड पर कंक्रीट कार्य के कारण 3 मई से 10 जून 2026 तक सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।ओपीडी सेवाएं-नागरिक अस्पताल कांगड़ा में रविवार को डॉ. गोपा (दिन) और डॉ. सुजाया (रात) आपातकालीन सेवाएं देंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 21:30 IST
Kangra News: सिटी में आज खास #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
