Kangra News: सिटी में आज खास
सेहतटीबी जांच-स्वास्थ्य खंड तियारा के अंतर्गत पुराना कांगड़ा में टीबी जांच शिविर सुबह 10 बजे से। इसमें पोर्टेबल मशीन से एक्सरे किए जाएंगे।खेलकूदबैडमिंटन-इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में अंडर-13, अंडर-15, अंडर-19 और सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले सुबह 10 बजे से।हॉकी-जमानाबाद में मिंजर मेले में हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले सुबह 9:30 बजे से।धार्मिकशिव महापुराण-थुरल बाजार स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 9 बजे कलश यात्रा के साथ कथा शुरू होगी।भंडारा- श्री गोविंद जीवन आश्रम परौर में दोपहर 12 बजे से भंडारा लगाया जाएगा।काम की बातड्राइविंग टेस्ट- पालमपुर के देहण मेला ग्राउंड में सुबह 10 बजे से वाहन चालकों के लिए ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।बिजली बंद-11 केवी दरकाटा फीडर के तार बदलने के कारण सुबह 9 से शाम 5 बजे तक दरकाटा, भाटी, गगेहड़, बिलपड़, त्रिप्पल, गरेडू, ठठर, चेलियां, नाग मंदिर, संदलाहड़ व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 21:38 IST
Kangra News: सिटी में आज खास #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
