Chamoli News: आज मूल स्थान पर विराजमान होगी मा कालिंका

आज मूल स्थान पर विराजमान होगी मा कालिंकानौ माह से चली आ रही देवी की रथ यात्रा का हो जाएगा समापनरविवार को देवी कालिंका व मायाधार का श्रृंगार निकालने के बाद जौ की सुपी में रखाज्योतिर्मठ। भरकी गांव की अराध्य देवी कालिंका व मायाधार आज सुबह ब्रह्म मुहुर्त पर अपने मूल स्थान पर विराजमान हो जाएंगी। इसके साथ ही नौ माह से चली आ रही देवी की रथ यात्रा का समापन हो जाएगा। उर्गम घाटी के भरकी गांव की कालिंका व मायाधार देवी की रथ यात्रा करीब 35 साल बाद आयोजित की गई। नौ महीने तक देवी की रथ यात्रा ने करीब एक हजार किमी का सफर तय किया अब यात्रा समापन की ओर है। इसके तहत हर दिन परंपरा के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। शनिवार देर शाम को मुखौटा नृत्य का आयोजन किया गया जो सुबह तक चला, इसमें देवी देवताओं के मुखौटों को एक-एक करके विदाई दी गई। सुबह तड़के सबसे अंत में भगवान शिव और नारद के मुखौटे को कैलाश के लिए विदा किया गया। उसके बाद पूजा अर्चना के बाद मा कालिंका व मायाधार के श्रृंगार को निकालने के बाद जौ की सुपी में रखा गया, सोमवार सुबह ब्रह्म मुहुर्त पर उन्हें मूल स्थान पर विराजमान कर दिया जाएगा, इसके साथ ही यात्रा का भी समापन हो जाएगा। इस दौरान लक्ष्मण सिंह नेगी, रणजीत सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, कुंवर सिंह सहित बड़ी संख्या में कई गांवों से आए लोग मौजूद रहे। उर्गमकेभरकीगांवमेंमांकालिंकाकीडोलीकेदर्शनोंकोउमड़ेभक्तगण। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 15:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: आज मूल स्थान पर विराजमान होगी मा कालिंका #Today #MaaKalinkaWillBeSeatedAtHerOriginalPlace #SubahSamachar