Updates: हाथी के हमले में आईपीएस की पत्नी की मौत; पहली बार अर्धसैनिक बलों के हवाले होंगे नीट के परीक्षा केंद्र

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों और एक कथित ड्रग तस्कर को अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, तेंगनौपाल जिले से गुरुवार को दो उग्रवादियों निंगथौजाम थौरंगबा और अहोंगशांगबाम मोमोचा सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, काकचिंग जिले के वाबागाई थिंगेल लीकाई क्षेत्र से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सक्रिय सदस्य को शुक्रवार को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, वह कथित तौर पर हथियारों की तस्करी में शामिल था। इसी तरह, प्रतिबंधित संगठन केसीपी (एमएफएल) के एक सक्रिय कैडर को गुरुवार को इंफाल पश्चिम जिले के लामसांग माखा लीकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया। एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने जिरीबाम जिले से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 30 वर्षीय पंकज कुमार राय को कथित ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से याबा टैबलेट बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, सभी मामलों में आगे की जांच जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 01:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Updates: हाथी के हमले में आईपीएस की पत्नी की मौत; पहली बार अर्धसैनिक बलों के हवाले होंगे नीट के परीक्षा केंद्र #IndiaNews #National #NewsUpdates #SubahSamachar