Dehradun News: व्यासी जल विद्युत परियोजना में श्रमिकों की टूल डाउन हड़ताल शुरू

कालसी। सीटू से संबद्ध संविदा श्रमिक संघ के श्रमिक शुक्रवार से व्यासी जल विद्युत परियोजना में टूल डाउन हड़ताल पर चले गए हैं। श्रमिकों का आरोप है कि गोगोल कंपनी ने अप्रैल 2026 से बढ़ा हुआ मानदेय नहीं दिया है। उन्हें वेतन में कटौती करके दिया जा रहा है। तीन वर्ष से ईएसआई कार्ड के लिए पैसा काटा जा रहा है। हालांकि, कार्ड अभी तक सक्रिय नहीं हुए हैं। इससे कर्मचारियों को अस्पतालों में सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बार-बार आग्रह के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष नवीन तोमर ने बताया कि समस्याओं के निस्तारण तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान कैलाश तोमर, रविंद्र कुमार, जगत सिंह, सुनील, सुरेश और बिट्टू मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 16:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: व्यासी जल विद्युत परियोजना में श्रमिकों की टूल डाउन हड़ताल शुरू #'Tool-down'StrikeByWorkersBeginsAtVyasiHydroelectricProject. #SubahSamachar