CBSE 12th Result 2026: जीपीएम जिले की सीबीएसई टॉपर, यशिता मोटवानी ने हासिल किए 96% अंक

जीपीएम जिले की छात्रा यशिता मोटवानी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 96 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। पेंड्रा की रहने वाली यशिता की इस सफलता से उनके परिवार, स्कूल और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। यशिता ने अपनी पढ़ाई मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल से पूरी की। उन्होंने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, नियमित मेहनत और अनुशासन ही अच्छे परिणाम दिलाते हैं। स्कूल के सामान्य दिनों में वह प्रतिदिन 2 से 3 घंटे पढ़ाई करती थीं। छुट्टियों के दौरान वह 6 से 7 घंटे तक पढ़ाई पर विशेष ध्यान देती थीं। यशिता ने कोई ट्यूशन या कोचिंग नहीं ली, बल्कि सेल्फ स्टडी से यह मुकाम हासिल किया है। यशिता ने ऐसे की पढ़ाई यशिता ने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा। किसी भी विषय को बेहतर ढंग से समझने और नई जानकारी प्राप्त करने के लिए वह यूट्यूब का उपयोग करती थीं। उनका मानना है कि सही दिशा में मेहनत और समय का सही उपयोग ही सफलता दिलाता है। यशिता आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनका सपना अपने माता-पिता, स्कूल और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है। यशिता के पिता मोहन मोटवानी पेंड्रा में कपड़ों की दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली यशिता की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी यशिता को शुभकामनाएं दी हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 18:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




CBSE 12th Result 2026: जीपीएम जिले की सीबीएसई टॉपर, यशिता मोटवानी ने हासिल किए 96% अंक #CityStates #Gorella-pendra-marwahi #GorellePendraMarwahi #Education #CbseResult #SubahSamachar