Top News: पीएम मोदी ने गाली देने वाले बच्चों को माफ किया; CWG में तेजस्विन ने रचा इतिहास, भारत को अब तक 23 पदक
आज शनिवार, 01 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नए वीडियो संदेश में कहा कि उन्हें और उनकी माता को गालियां दी गईं, लेकिन वह गुमराह बच्चों को माफ करना चाहते हैं। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में रजत पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया, जबकि एक कांस्य पदक भी भारत की झोली में आया और श्रीलंका ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब तक भारत को कुल23 पदक मिल चुके है।उधर, जंतर मंतर प्रदर्शन और हिंसा मामले में कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, यूट्यूबर और तीन कंपनियां जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा के लिए 15 सूत्रीय शांति योजना पेश करते हुए दावा किया कि हमास हथियार डालेगा, जबकि इस्राइल के अगले कदम पर सबकी नजर है। वहीं जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने नाम पूछकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसकी जिम्मेदारी टीआरएफ ने ली है। यह बीते 10 दिनों में दूसरी बड़ी टारगेट किलिंग की घटना है।देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 01, 2026, 02:18 IST
Top News: पीएम मोदी ने गाली देने वाले बच्चों को माफ किया; CWG में तेजस्विन ने रचा इतिहास, भारत को अब तक 23 पदक #IndiaNews #National #TopNews #SubahSamachar
