TOP News: दिल्ली के बाद बिहार में आग का भीषण ताडंव; ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका; देश भर में मौसम का अलर्ट
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक प्रसाद अस्पताल के आईसीयू मेंआग लगने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोगों को बचाया गया है।दूसरी ओर मौसम ने भी अचानक करवट लेने का संकेत दिया है, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ा मोड़ देखने को मिला है, जहां ईरान मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को झटका लगा और संसद ने सैन्य कार्रवाई रोकने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसमें कई रिपब्लिकन भी साथ नजर आए। वहीं दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं, क्या आग इतनी भयावह थी कि तापमान 1000 डिग्री तक पहुंच गया हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारी पर गंभीर बहस छेड़ दी है।ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 04, 2026, 03:53 IST
TOP News: दिल्ली के बाद बिहार में आग का भीषण ताडंव; ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका; देश भर में मौसम का अलर्ट #IndiaNews #National #TopNews #TopNewsToday #SubahSamachar
