TOP News: महंगा हुआ घरेलू सिलिंडर, भारत में घटती जन्म दर पर एलन मस्क ने जताई चिंता; मानसून की चाल से बदला मौसम
आज की बड़ी खबरों में देशभर में घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम 29 रुपये बढ़ने से रसोई का बजट एक बार फिर दबाव में आ गया है, जिससे आम परिवारों की चिंता बढ़ गई है। वहीं मानसून की बदलती चाल ने मौसम को पूरी तरह मिला-जुला बना दिया है कहीं बादल झमाझम बरस रहे हैं तो कहीं तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है, हालांकि दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के आसार राहत की उम्मीद जगा रहे हैं। पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री की तीसरी बार तेहरान यात्रा शांति वार्ता की कोशिशों को आगे बढ़ाती नजर आ रही है। इसके साथ ही भारत में घटती जन्म दर पर एलन मस्क की चिंता ने जनसंख्या संतुलन और भविष्य की सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों को लेकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 02:19 IST
TOP News: महंगा हुआ घरेलू सिलिंडर, भारत में घटती जन्म दर पर एलन मस्क ने जताई चिंता; मानसून की चाल से बदला मौसम #IndiaNews #National #International #TopNews #TopNewsToday #SubahSamachar
