Top News: दिल्ली-NCR में बारिश से हाहाकार; भारत पर 100% टैरिफ की तैयारी में US; IIT में डिग्रियां बांटेंगे PM
Top News Today: आज शनिवार, 08 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं।आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी जेन जी को डिग्रियां देंगे और मेधावी छात्रों को पदक प्रदान करेंगे। वहीं, प्रयागराज में राहुल गांधी राजस्थान और उत्तराखंड के बाद छात्रों की गूंज कार्यक्रम के जरिए पूर्वांचल के युवाओं को साधेंगे। दूसरी ओर, रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर सीनेट में ग्राहम को बड़ी सफलता मिली है और बिल 86-11 के बहुमत से मंजूर हो गया है, जिससे यूक्रेन को संभावित लाभ पर चर्चा तेज है। इन खबरों के बीच मौसम ने भी दिल्ली-एनसीआर में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारी बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिससे जमीन से आसमान तक यातायात प्रभावित हुआ और कई इलाकों में जलभराव के कारण बच्चे गलियों में तैरते तो गाड़ियों को सड़कों पर रेंगते देखा गया। वहीं, झारखंड के रांची में छात्रों और सरकार के बीच आंदोलन को लेकर हुई वार्ता भी बेनतीजा रही। CBI जांच पर सहमति नहीं बन सकी, अब अंतिम फैसला मुख्यमंत्री के साथ अगली बैठक में होगा और फिलहाल छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा।देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 08, 2026, 02:30 IST
Top News: दिल्ली-NCR में बारिश से हाहाकार; भारत पर 100% टैरिफ की तैयारी में US; IIT में डिग्रियां बांटेंगे PM #IndiaNews #National #TopNews #TopNewsToday #SubahSamachar
