Top News: यूक्रेन युद्ध में 32 घंटे का युद्धविराम; आज जारी होगी UP की अंतिम मतदाता सूची; मौसम का हाल भी जानिए

पिछले चार साल से जारी रूस–यूक्रेन युद्ध के बीच अब एक बार फिर हालात ने नया मोड़ ले लिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अचानक बड़ा एलान करते हुए यूक्रेन में 32 घंटे के लिए अस्थायी युद्धविराम का आदेश दिया है। वहीं प्रदेश में शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। करीब सात लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने की उम्मीद है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में ज्यादा नाम काटे जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक,अंतिम मतदाता सूची में करीब 13.35 करोड़ लोगों के नाम होंगे। इसके साथ ही देशभर में मौसम ने अचानक अपने तेवर बदल लिए हैं। एक तरफ कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हालात अस्थिर बने हुए हैं, तो दूसरी ओर साफ होते आसमान के साथ गर्मी तेजी से वापसी कर रही है। बीते दिनों की हल्की ठंडक अब ज्यादा देर टिकती नहीं दिख रही, क्योंकि आने वाले दिनों में पारे में तेज उछाल के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 15 अप्रैल के बीच देश के कई हिस्सों में तापमान 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि कई क्षेत्रों में खराब मौसम की गतिविधियां भी जारी रहेंगी।ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 06:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Top News: यूक्रेन युद्ध में 32 घंटे का युद्धविराम; आज जारी होगी UP की अंतिम मतदाता सूची; मौसम का हाल भी जानिए #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #SubahSamachar