TOP News: ईरान डील पर ट्रंप का बड़ा दावा; फीफा के पहले मैच में मैक्सिको की जीत; तीन दिन में UP पहुंचेगा मानसून

आज शुक्रवार, 12 जून 2026 की तारीख में देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। आज की बड़ी खबर अंतरराष्ट्रीय मोर्चे से है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता लगभग अंतिम रूप ले चुका है और इस पर इसी सप्ताह यूरोप में हस्ताक्षर हो सकते हैं। वहीं, देश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बिहार में मानसून की एंट्री हो चुकी है और मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में इसके उत्तर प्रदेश पहुंचने की संभावना जताई है, जिससे कई जिलों में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। उधर, पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस के संभावित विलय की चर्चाओं ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। हालांकि सार्वजनिक तौर पर दोनों दलों के नेता इससे इन्कार कर रहे हैं, लेकिन अंदरखाने चल रही गतिविधियों ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 04:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




TOP News: ईरान डील पर ट्रंप का बड़ा दावा; फीफा के पहले मैच में मैक्सिको की जीत; तीन दिन में UP पहुंचेगा मानसून #IndiaNews #National #TopNews #TopNewsToday #SubahSamachar