TOP News: अयोध्या में घटी श्रद्धालुओं की संख्या, आज रामलला के दर्शन करेंगे सीएम योगी; नाइजर में आतंकी हमला

देश में मौसम का मिजाज फिर बदलने की संभावना है, जहां पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय मानसून के असर से पूर्वोत्तर में भारी बारिश और उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-ओले का अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही कई राज्यों में मानसून के आगे बढ़ने आसार हैं। उधर, अयोध्या में दान राशि में गड़बड़ी के आरोपों के बीच श्रद्धालुओं की संख्या और चढ़ावे में कमी दर्ज की गई है, जबकि इसी मामले में सीएम योगी आज रामलला के दर्शन करेंगे। महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे पर फिर संकट के संकेत मिल रहे हैं, जहां सांसदों के बाद विधायकों के टूटने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, उनकी पार्टी के छह सांसदों को वाई-प्लस सुरक्षा दी गई है। अफ्रीका के नाइजर में बड़े आतंकी हमले में 11 सैनिक और 2 नागरिक मारे गए, जबकि 22 हमलावर भी ढेर कर दिए गए। दिल्ली हाईकोर्ट टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थायी बैन को लेकर आज अहम फैसला सुनाएगा, जो नीट पेपर लीक से जुड़ी चिंताओं के बाद लागू किया गया था। सोने के आयात में सीमा शुल्क बढ़ाने और खरीद घटाने की अपील के बाद करीब 70% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है, श्रेयंका पाटिल चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया गया है। हॉलीवुड और बॉलीवुड का संगम देखने को मिला जब सारा अली खान और हेनरी कैविल एक इवेंट में साथ नजर आए और उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं।एक क्लिक में पढ़ें देश और दुनिया की अहम खबरें-

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 06:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



TOP News: अयोध्या में घटी श्रद्धालुओं की संख्या, आज रामलला के दर्शन करेंगे सीएम योगी; नाइजर में आतंकी हमला #IndiaNews #National #SubahSamachar