Top News: आज पेश होगा केंद्रीय बजट 2026-27; दिल्ली-NCR में बारिश; निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश करेंगी। सीतारमण का यह लगातार नौंवां बजट होगा। इसमें विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने, विनिर्माण क्षेत्र और रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। इस बार के बजट में विशेष तौर पर ऐसे उपायों पर नजर होगी, जो अमेरिकी टैरिफ समेत वैश्विक व्यापारिक संघर्षों से अर्थव्यवस्था को बचा सकते हैं। वहींदिल्ली-एनसीआर में रविवार की सुबहबारिश हुई। हल्की हवाएं चलने से माहौल में ठंड बढ़ गई है।इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था किदिल्ली-एनसीआर में 1 से 7 फरवरी के बीच 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम के इलाकों में बारिश की संभावना है। इसके साथ हीमशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी केजुहू में स्थित निवास के बाहर शनिवार-रविवार कीदरमियानीरात में चार राउंड फायरिंग की आवाज सुनीगई, जिससे पूरे इलाके में हरकंप सा मच गया।घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षित किया।ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 01, 2026, 04:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Top News: आज पेश होगा केंद्रीय बजट 2026-27; दिल्ली-NCR में बारिश; निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #SubahSamachar