सुर्खियां: टाइगर श्रॉफ पर हमले के 4 और आरोपी पकड़े गए; जियो का मेगा IPO; हरियाणा में उधार पर चल रहा मिड-डे मील

त्योहारी सीजन में जियो प्लेटफॉर्म समेत पांच कंपनियों के आईपीओ बाजार में उतरने जा रहे हैं। इनमें जियो का 30,213 करोड़ रुपये का आईपीओ बुधवार को खुदरा निवेशकों के लिए खुलेगा। उधर, अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया है। दिल्ली में दशहरे के बाद सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है और 24-25 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल छाने के साथ बारिश की आशंका है। वहीं, हरियाणा के करीब 12 हजार स्कूलों में मिड-डे मील की 70 करोड़ रुपये की राशि छह महीने से बकाया है, जिसके चलते कई स्कूलों में शिक्षक अपनी जेब से खर्च कर रहे हैं और कुछ जगह उधार लेकर भोजन की व्यवस्था की जा रही है। धार्मिक एकता का संदेश लेकर कन्याकुमारी से शुरू हुई मोरारी बापू की स्वस्तिक रामकथा यात्रा आठ राज्यों से होते हुए जम्मू पहुंच गई है। उधर, विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में एआई से नौकरियां खत्म होने के बजाय करिअर की शुरुआती सीढ़ी पर असर पड़ रहा है और कंपनियों में भर्ती के अवसर संकरे हो रहे हैं। ईरान और अमेरिका के बीच शांति प्रस्ताव पर इस हफ्ते सहमति बनने की संभावना जताई जा रही है। प्रस्ताव में छह अरब डॉलर के फ्रीज ईरानी फंड में आंशिक रियायत और परमाणु संयंत्रों के गोपनीय निरीक्षण की बात शामिल है। वहीं, सूडान और दक्षिण सूडान के बीच विवादित अबेई क्षेत्र में बाजार पर हुए ड्रोन हमले में 153 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शैलेश पाटिल चाकूरकर की तस्वीर सामने आने के बाद उनकी सक्रिय राजनीति में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। उधर, दशहरे पर यामी गौतम दिल्ली की रामलीला में शामिल हुईं और रावण दहन किया, जबकि मुंबई में काजोल, जूही चावला और सोहा अली खान समेत कई सितारे दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे। खेल जगत में फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अस्मिता चालिहा और तन्वी शर्मा ने महिला एकल मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बना ली, जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 21, 2026, 05:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सुर्खियां: टाइगर श्रॉफ पर हमले के 4 और आरोपी पकड़े गए; जियो का मेगा IPO; हरियाणा में उधार पर चल रहा मिड-डे मील #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #SubahSamachar