Top News: चंपत राय-अनिल मिश्रा-गोपाल राव तक नहीं पहुंची FIR की आंच; वेनेजुएला भूकंप में अब तक गई 188 की जान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर में ट्रस्ट के बड़े नामों का जिक्र नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। उधर, वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों में कम से कम 188 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से अधिक लोग अब भी मलबे में फंसे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में मानसून उत्तर भारत के कई हिस्सों में आगे बढ़ सकता है, जबकि कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका है। फीफा विश्व कप में इक्वाडोर ने जर्मनी को हराकर अंतिम-32 में जगह बनाई और आइवरी कोस्ट भी पहली बार नॉकआउट चरण में पहुंचा। पीओके में अवामी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में 17वें दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। वहीं, निहंग सिखों के उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश के बाद पुलिस और अन्य फोर्स तैनात रही। भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर चर्चा हो रही है। डीपीसीसी की रिपोर्ट में वजीराबाद के बाद यमुना के पानी की गुणवत्ता में गिरावट की बात कही गई है। वहीं, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट ने आठ लोगों और कई अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 03:34 IST
Top News: चंपत राय-अनिल मिश्रा-गोपाल राव तक नहीं पहुंची FIR की आंच; वेनेजुएला भूकंप में अब तक गई 188 की जान #IndiaNews #National #SubahSamachar
