सुर्खियां: सऊदी जाएगी पाकिस्तान-तुर्किये की सेना; जयशंकर का यूएन में सुधार पर जोर; आज चार प्रदेशों में उपचुनाव

पाकिस्तान और तुर्किये ने सऊदी अरब में सैन्य बलों की तेजी से तैनाती के लिए कदम उठाने पर सहमति जताई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार की जरूरत पर जोर दिया है और कहा है कि कुछ देश बदलाव के खिलाफ हैं। उत्तर प्रदेश में जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के नियमों में बदलाव हुआ है, अब पहली बार माइनस मार्किंग होगी और 120 सवाल पूछे जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम में नौसेना के पहले फ्लीट सपोर्ट शिप-1 का शुभारंभ करेंगे, जिससे देश की स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को तीन खास भारतीय उपहार दिए हैं, जिनकी खूब चर्चा हो रही है। देशभर की 22 हाई-सिक्योरिटी लैब में नए वायरस की समय रहते पहचान के लिए तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी तीसरा उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। गीतकार जावेद अख्तर ने तीन तलाक और वंदे मातरम् विवाद पर अपनी राय रखी है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स में कोचिंग स्टाफ में बदलाव की तैयारी है और सौरव गांगुली की एंट्री की चर्चा है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत-पाकिस्तान मुकाबला नहीं होगा, पाकिस्तान चैंपियंस ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री रहमान के दौरे को लेकर फोन पर बातचीत से आगे बढ़ने की जरूरत बताई है। अमेरिका में ताइवान के राष्ट्रपति के परिवार की जासूसी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। एक क्लिक में पढ़ें देश दुनिया की अहम खबरें-

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 02:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सुर्खियां: सऊदी जाएगी पाकिस्तान-तुर्किये की सेना; जयशंकर का यूएन में सुधार पर जोर; आज चार प्रदेशों में उपचुनाव #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #SubahSamachar