TOP News: T20 विश्वकप के फाइनल में भारत; ईरानी सेना को ट्रंप की धमकी; असम में सुखोई-30 विमान दुर्घटनाग्रस्त

सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा दिया है। भारत ने इस तरह चौथी बार टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है। भारतीय टीम इससे पहले 2007, 2014 और 2024 में फाइनल में जगह बना चुकी है। भारत के लिए इस मैच में संजू सैमसन ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैच का रुख अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने पलटा। वहीं पश्चिम एशिया में जारी तनाव आज अपने सातवें दिन में प्रवेश कर चुका है। इसके बाद भी अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष कम होने के बजाय और बढ़ता हुआ दिख रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इस संघर्ष को लेकर सख्त संकेत दिए हैं। उन्होंने ईरानके रिवोल्यूशनरी गार्ड, सेना और पुलिस को हथियार डालने के लिए कड़ी चेतावनी दी है। व्हाइट हाउस में बोलते हुए ट्रंप ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड, सेना और पुलिस से कहा है कि वे अपने हथियार डाल दें। इसके साथ हीअसम के कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाके में गुरुवार शाम भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबर लिखे जाने तक पायलट के लापता होने की सूचना है। पायलट की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 06:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




TOP News: T20 विश्वकप के फाइनल में भारत; ईरानी सेना को ट्रंप की धमकी; असम में सुखोई-30 विमान दुर्घटनाग्रस्त #IndiaNews #National #International #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #SubahSamachar