Top News: SBI से करार खत्म कर सकता है राम मंदिर ट्रस्ट; ट्रंप बोले- नेतन्याहू जानते हैं बॉस कौन है; सुर्खियां
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनसे व्हाइट हाउस में मुलाकात का अनुरोध किया है और दोनों के संबंध अच्छे हैं। उधर, राम मंदिर ट्रस्ट चढ़ावा विवाद के बाद एसबीआई के साथ उसके वित्तीय प्रबंधन में बड़े बदलाव पर विचार कर रहा है। वहीं, पूरे देश में मानसून पहुंच चुका है, जबकि 20 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है। महिला आरक्षण और परिसीमन के लिए केंद्र सरकार संसद में दो-तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिश तेज कर रही है। खेल जगत की बात करें तो फीफा विश्व कप में मोरक्को ने कनाडा को हराकर लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ को बंद घरों और बदले पतों जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के बावजूद देश के 166 बड़े जलाशयों में केवल 26 प्रतिशत पानी ही भर पाया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से छह देशों के दौरे पर रवाना होंगे, जहां द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे। महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में आज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। वहीं, ईरान में सर्वोच्च नेता रहे अली खामेनेई के जनाजे के बीच राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया, जबकि रेजा पहलवी ने पूरे आयोजन को 'प्रचार का तमाशा' बताया।एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 02:03 IST
Top News: SBI से करार खत्म कर सकता है राम मंदिर ट्रस्ट; ट्रंप बोले- नेतन्याहू जानते हैं बॉस कौन है; सुर्खियां #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #SubahSamachar
