Top News: अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, देशभर में मानसून का कहर; चढ़ावा चोरी के आरोपियों ने उगले कई राज
आज गुरुवार, 9 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात पश्चिम एशिया की, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ अंतरिम शांति समझौता खत्म घोषित करने के कुछ घंटे बाद ही अमेरिका ने ईरान पर नए हवाई हमले शुरू कर दिए। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है। उधर, देश के कई हिस्सों में मानसून कहर बरपा रहा है। महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में कचरे का विशाल पहाड़ तीन मंजिला इमारत पर गिरने से 17 लोग मलबे में दब गए, जबकि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई और कई गांवों का संपर्क कट गया। इधर, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे आंदोलनकारियों की हत्या को लेकर विरोध तेज हो गया है। वहीं, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में रिमांड पर लिए गए आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की रकम रिश्तेदारों के खातों के जरिए ठिकाने लगाने का खुलासा किया है। इस बीच, भीषण गर्मी का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ा है और मई-जून में हर 10 में से करीब सात बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं जा सके। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। जम्मू के जीएमसी की माइक्रोबायोलॉजी लैब अब पंजाब के आठ जिलों के एचआईवी जांच नेटवर्क का प्रमुख केंद्र बन गई है। वहीं, पाकिस्तान में सक्रिय करीब 250 आतंकी संगठनों को लेकर सुरक्षा चिंताएं फिर बढ़ गई हैं। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण-पूर्व एशिया में 8 करोड़ नौकरियों पर जेनरेटिव एआई का प्रभाव पड़ सकता है। वहीं, दिल्ली सरकार ने ईवी पॉलिसी-2026 के तहत सब्सिडी के लिए नए तकनीकी मानक तय कर दिए हैं। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 09, 2026, 01:36 IST
Top News: अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, देशभर में मानसून का कहर; चढ़ावा चोरी के आरोपियों ने उगले कई राज #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #BigNews #TopNewsToday #SubahSamachar
