TOP News: नौतपा के कहर से कल मिलेगी राहत; गिरिबाला सिंह की याचिका खारिज; समझौते को लेकर ट्रंप की ईरान को धमकी

देश-दुनिया में बुधवार को कई बड़ी खबरें चर्चा में रहीं। उत्तर भारत नौतपा की भीषण गर्मी से झुलसता रहा, जहां राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 48.2 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों में बारिश और तापमान में गिरावट की उम्मीद जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से सावधानी बरतने और सभी विभागों को सतर्क रहने की अपील की। वहीं पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव के बीच शांति समझौते की अटकलें तेज हो गईं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन अमेरिका अभी संतुष्ट नहीं है। उन्होंने सैन्य कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसी बीच ट्रंप ने ईरान के यूरेनियम भंडार को रूस या चीन को सौंपने पर भी आपत्ति जताई। दूसरी ओर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने त्विषा शर्मा मौत मामले में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर बड़ा झटका दिया। महाराष्ट्र के मीरा रोड में बकरीद से पहले कुर्बानी के बकरों को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद तीन एफआईआर दर्ज कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर साइप्रस में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की रणनीतिक बैठक में शामिल हुए, जहां वैश्विक सुरक्षा और ऊर्जा संकट पर चर्चा होगी। खेल जगत में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर आईपीएल क्वालिफायर-2 में जगह बनाई। वहीं मनोरंजन जगत में जैकी श्रॉफ और भाग्यश्री फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो के प्रीमियर में साथ नजर आए। आइए, एक ही क्लिक से देश-विदेश की अहम खबरों पर नजर डालते हैं.

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 03:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



TOP News: नौतपा के कहर से कल मिलेगी राहत; गिरिबाला सिंह की याचिका खारिज; समझौते को लेकर ट्रंप की ईरान को धमकी #IndiaNews #National #SubahSamachar