TOP News: पीएम मोदी एआई शिखर सम्मेलन का आज करेंगे उद्घाटन, अगले दो दिनों तक बरसात के आसार; पढ़ें सुर्खियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस समेत कई वैश्विक नेता मौजूद रहेंगे। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला है और पहाड़ों पर बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं। टी20 विश्व कप में भारत ने नीदरलैंड को हराकर लगातार 12वीं जीत दर्ज की। शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने अहम भूमिका निभाई। रमजान की शुरुआत के साथ दिल्ली की मस्जिदों और बाजारों में रौनक बढ़ गई है। वैश्विक स्तर पर एआई निवेश पांच साल में 480 प्रतिशत बढ़ा है, अमेरिका और चीन आगे हैं और भारत तेजी से उभर रहा है। इसी बीच, अमेरिका में ट्रंप गाजा पर शांति बोर्ड की बैठक करेंगे और पांच अरब डॉलर के अनुदान की घोषणा होगी। अमेरिका-ईरान तनाव से युद्ध की आशंका बढ़ी है। उधर, रूस ने कहा भारत ने उससे तेल खरीद बंद नहीं की। मथुरा में कार हादसे में चार युवकों की मौत हुई।एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की प्रमुख खबरें-

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 19, 2026, 06:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




TOP News: पीएम मोदी एआई शिखर सम्मेलन का आज करेंगे उद्घाटन, अगले दो दिनों तक बरसात के आसार; पढ़ें सुर्खियां #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #SubahSamachar