TOP News: दिल्ली में 'AI महाकुंभ' का आज पांचवां दिन; उत्तर भारत में हल्की बारिश के आसार, पढ़ें सुर्खियां

उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन में भारत को एआई का पावरहाउस बनाने और तकनीक में बड़े निवेश की जरूरत पर जोर दिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अगले सात वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की। वहीं, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि एआई बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन दिल्ली का ट्रैफिक अभी ठीक नहीं कर सकता। मौसम की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम में तापमान गिरने और समुद्री इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंदिर में तोड़फोड़ और पथराव के चलते तनाव बढ़ा, जबकि फतेहपुर में दुल्हन के पालतू कुत्ते को पीटने पर झड़प हुई। दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने रूस के साथ युद्ध अभ्यास किया। खेलों में टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप चरण के नतीजों के बाद सुपर-8 में टीमों का बंटवारा तय हुआ। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की प्रमुख खबरें-

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 04:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




TOP News: दिल्ली में 'AI महाकुंभ' का आज पांचवां दिन; उत्तर भारत में हल्की बारिश के आसार, पढ़ें सुर्खियां #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #SubahSamachar