TOP News: उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम; होर्मुज में गोलीबारी से हड़कंप; तमिलनाडु में सरकार गठन पर सियासत तेज
आज शुक्रवार, 8 मई 2026 की तारीख में देश दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे मौसम की, तोउत्तर भारत में एक बार फिर मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस कड़ी में राजस्थान और गुजरात में लू चलने की आशंका के साथ-साथ पूर्वोत्तर में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, पश्चिम एशिया एक बार फिर से संकट गहराता दिख रहा है। दरअलस, होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका-ईरान की तरफ से एक दूसरे पर गोलीबारी और बमबारी की गई है। इधर, तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। बता दें कि, राज्यपाल की तरफ से टीवीके को साफ कहा गया है कि वे 118 विधायकों का समर्थन लेकर आए, जिसके बाद कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने उन पर निशाना साधा है। उधर, रूस ने यूक्रेन के साथ जंग के बीच 8 से 10 मई तक के लिए युद्धविराम की घोषणा की है। वहीं, महाराष्ट्र के नासिक में टीसीएस धर्मांतरण केस की मुख्य आरोपी निदा खान को नासिक पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में लिया है, पुलिस कोनिदा खान की पिछले 25 दिन से तलाश थी।देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 03:26 IST
TOP News: उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम; होर्मुज में गोलीबारी से हड़कंप; तमिलनाडु में सरकार गठन पर सियासत तेज #IndiaNews #National #TopNews #Weather #NorthIndia #StraitOfHormuz #UsIranWar #WestAsiaCrisis #Politics #TamilnaduElectionResults #SubahSamachar
