बदल रही है ग्राहकों की पसंद: पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की भी बढ़ी मांग; जानें देश के टॉप-सेलिंग मॉडल

Best Selling Scooters 2026: मार्च 2026 में भारत में सात लाख से ज्यादा स्कूटर्स बिके, जिसमें होंडा एक्टिवा और टीवीएस जूपिटर टॉप पर रहे। इसमें खास बात यह रही कि टीवीएस iQube और बजाज चेतक जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी टॉप 5 में शामिल हो गए। हाेंडा ने पहला, तो दूसरे स्थान पर रही जुपिटर मार्च 2026 में होंडा एक्टिवा ने एक बार फिर नंबर-1 का पहला स्थान हासिल किया है। इसकी कुल 2,59,670 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 37% ज्यादा है। वहीं, टीवीएस जुपिटर ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। इसकी 1,24,71 यूनिट्स बिकीं और सालाना आधार पर 18% की ग्रोथ दर्ज हुई। 72 हजार से अधिक बिक्री के साथ सुजुकी ने हासिल किया तीसरा स्थान सुजुकी एक्सेस 125 तीसरे नंबर पर रहा। मार्च में इसकी 72,658 यूनिट्स बिकीं और इसमें करीब 9.5% की बढ़त देखने को मिली। वहीं, इस बार इलेक्ट्रिक सेगमेंट में सबसे बड़ा नाम बनकर उभरा टीवीएस आईक्यूब का, जिसकी 38,757 यूनिट्स बिकीं। यह पिछले साल के मुकाबले 46% की शानदार ग्रोथ है। इसके अलावा बजाज चेतक ने भी मजबूत प्रदर्शन किया और 34,416 यूनिट्स के साथ टॉप 5 में जगह बनाई। इसकी बिक्री में 19% की बढ़त दर्ज की गई। क्या कहती है यह रिपोर्ट एक्सपर्ट्स का मानना है कि टॉप 5 में 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का शामिल होना बड़ा बदलाव दिखाता है। टीवीएस आईक्यूब और बजाज चेतक ने कई पॉपुलर स्कूटर्स को पीछे छोड़ दिया है। पेट्रोल स्कूटर्स अभी भी लीड कर रहे हैं, लेकिन EV तेजी से पकड़ बना रहे हैं। रैंक स्कूटर मार्च '26 बिक्री (यूनिट्स) सालाना ग्रोथ 1 होंडा एक्टिवा 2,59,670 +37% 2 टीवीएस जूपिटर 1,24,714 +18% 3 सुजुकी एक्सेस 72,658 +9.5% 4 टीवीएस आईक्यूब (ईवी) 38,757 +46% 5 बजाज चेतक (ईवी) 34,416 +19%

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 22, 2026, 12:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बदल रही है ग्राहकों की पसंद: पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की भी बढ़ी मांग; जानें देश के टॉप-सेलिंग मॉडल #Automobiles #National #ElectricScooty #TopScooters #TopScootersInIndia #TopEvScooter #SubahSamachar