Nainital: सातताल के जंगल में सैलानियों की एंट्री पर रोक, भीमताल और धारी में वन्यजीव की दहशत के बाद लिया निर्णय

नैनीताल जिले केभीमताल मेंजूनस्टेट स्थित जंगल में महिला को मारने के बाद सातताल के जंगल की ओर सैलानियों और पक्षी प्रेमियों की आवाजाही पर वन विभाग ने रोक लगा दी है। आदमखोर वन्यजीव को वन विभाग अब तक नहीं पकड़ पाया है। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाने के साथ दो डॉक्टरों की टीम वन्यजीव को ट्रैंक्यूलाइज करने में लगी हुई है लेकिन वन्यजीव की मूवमेंट का सही पता नहीं चलने के चलते उसे पकड़ा नहीं जा सका है। रेंजर विजय मेलकानी और डिप्टी रेंजर किशन भगत ने बताया कि वन्यजीव को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारी दिन और रात क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। इस दौरान जीवन रजवार, दीपक बिष्ट, मदन आदि मौजूद रहे। इधर धारी, धानाचूली, पहाड़पानी, चौरलेख, जाड़ापानी और ओखलकांडा के गांवों में भी तेंदुए की दहशत से लोग परेशान हैं। धारी और ओखलकांडा में तेंदुआ तीन महिलाओं को मार चुका है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 10:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Nainital: सातताल के जंगल में सैलानियों की एंट्री पर रोक, भीमताल और धारी में वन्यजीव की दहशत के बाद लिया निर्णय #CityStates #Nainital #UttarakhandNews #UkNews #NainitalNews #NainitalDistrict #Man-eaterWildlife #LeopardTerror #WomanKilled #ForestDepartmentAlert #SattalForestClosed #TouristMovementRestricted #SubahSamachar