Gurugram News: न्यायिक कार्यों को रफ्तार देगा टावर ऑफ जस्टिस

हाईकोर्ट के निर्देश पर 19 जून तक पूरे किए जाएंगे शेष कार्यनंबर गेम - 07 मंजिला भवन में होंगी 56 अदालतें और आधुनिक सुविधाएंअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। कोर्ट रोड स्थित टावर ऑफ जस्टिस के निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशानुसार, परियोजना के शेष कार्य 19 जून तक पूरे किए जाने हैं। इसके लिए विभाग ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों और श्रमिकों को कार्य पर लगाया हुआ है।करीब सात एकड़ क्षेत्र में बन रहे इस अत्याधुनिक न्यायिक परिसर में सात मंजिला भवन तैयार किया जा रहा है। भवन में कुल 56 अदालतों की व्यवस्था होगी। पहली मंजिल पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत स्थापित की जाएगी, जबकि दूसरी से छठी मंजिल तक प्रत्येक तल पर 10-10 अदालतें संचालित होंगी। लोक निर्माण विभाग के अनुसार भवन के अधिकांश प्रमुख सिविल कार्य पूरे किए जा चुके हैं। अब फिनिशिंग, कोर्ट रूम तैयार करने और अन्य छोटे-मोटे कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। विभिन्न टीमें अलग-अलग हिस्सों में काम कर रही हैं ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना को पूरा किया जा सके।टावर ऑफ जस्टिस में न्यायिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। परिसर में बैंक, डाकघर, जिला बार पुस्तकालय, कैंटीन, जिला अटॉर्नी कार्यालय और मध्यस्थता कक्ष की व्यवस्था होगी। कोर्ट परिसर में हरियाली का भी प्रावधान कराया जा रह है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2017 में शुरू हुआ था और इसे वर्ष 2020 तक पूरा किया जाना था। हालांकि विभिन्न कारणों से करीब 250 करोड़ रुपये की यह परियोजना निर्धारित समय से पीछे चल रही है।-----------------------------टावर ऑफ जस्टिस के शेष कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिसर में तीन मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा भी विकसित की गई है, जिससे वकीलों, न्यायिक अधिकारियों और आम नागरिकों को पार्किंग की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। -चरणदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 15:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: न्यायिक कार्यों को रफ्तार देगा टावर ऑफ जस्टिस #'TowerOfJustice'ToAccelerateJudicialProceedings. #SubahSamachar