Jagdalpur: छिंदगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौके पर मौत

सुकमा जिले के छिंदगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक वाहन के नीचे दब गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली छिंदगढ़ क्षेत्र के अंदरूनी मार्ग से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर रूप से दब जाने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही छिंदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, अंदरूनी सड़कों पर निगरानी बढ़ाने और भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग की है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। Photo Title- फोटो : credit Photo Title- फोटो : credit

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 17:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jagdalpur: छिंदगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौके पर मौत #CityStates #Jagdalpur #Sukma #Chhindgarh #RoadAccident #TractorTrolleyAccident #ChhattisgarhNews #BreakingNews #BastarNews #SubahSamachar