Chamoli News: व्यापारियों और कांग्रेस ने सीएम को भेजे ज्ञापन

फोटोकर्णप्रयाग। निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की जांच हरिद्वार पुलिस को सौंपने पर व्यापारियों और कांग्रेस ने रोष जताया। जिला और नगर उद्योग व्यापार मंडल के साथ ही कांग्रेस ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में व्यापारियों ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने, घायलों के उपचार और मुआवजे की मांग की। उन्होंने सरकार से घायलों के उपचार का पूरा खर्च वहन करने और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग है। मंडल ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी जाने पर जिला व्यापार बंद किया जाएगा। वहीं कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, पुष्कर रावत, हरीश चौहान, रामदयाल आदि ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संवाद इंसेट जिला प्रशासन की मौजूदगी में हो बैठककर्णप्रयाग। जिला व्यापार मंडल ने घटना की जांच स्थानीय स्तर पर ही निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने की मांग की। पुलिस अधीक्षक चमोली या नजदीकी जिले के पुलिस अधीक्षक अथवा मजिस्ट्रेट स्तर की स्वतंत्र जांच की भी वकालत की गई है। जिला व्यापार मंडल ने आगामी यात्रा सीजन के लिए कानून-व्यवस्था मजबूत करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग है। जिलाधिकारी के नेतृत्व में हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा समिति और जिला व्यापार प्रतिनिधि की एक बैठक बुलाने की भी अपील की गई है। इसका उद्देश्य यात्रियों और व्यापारियों के बीच तनाव कम करना है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 16:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: व्यापारियों और कांग्रेस ने सीएम को भेजे ज्ञापन #TradersAndTheCongressSentAMemorandumToTheCM. #SubahSamachar