लाभचंद्र मार्केट प्रकरण: ध्वस्तीकरण से पहले विस्थापन की मांग, व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

आगरा के राजामंडी बाजार स्थित लाभचंद मार्केट के अस्तित्व पर मंडराते संकट और प्रशासन की ओर से जारी रिकवरी नोटिसों ने दुकानदारों की नींद उड़ा दी है। रविवार को आगरा व्यापार मंडल के बैनर तले बड़ी संख्या में क्षेत्रीय दुकानदारों ने केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल से उनके आवास पर मुलाकात की और ध्वस्तीकरण से पहले विस्थापन की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। व्यापारी इस संबंध में सोमवार को डीएम से मुलाकात करेंगे। व्यापारियों ने मंत्री बघेल को बताया कि एडीएम सिविल सप्लाई अजय कुमार सिंह द्वारा लगातार डिक्री बनाकर किराया वसूली के भारी-भरकम नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिससे व्यापारियों में डर का माहौल है। वहीं दूसरी ओर, मार्केट के ध्वस्तीकरण की सुगबुगाहट ने भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। व्यापारियों ने कहा कि अचानक लाखों रुपयों की डिक्री और वसूली के नोटिसों का भुगतान करना छोटे दुकानदारों के लिए असंभव है। यदि बिना किसी ठोस योजना के मार्केट को ध्वस्त किया गया, तो वहां स्थित 70 दुकानों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े 500 से अधिक कामगारों के परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो जाएगी। व्यापारियों ने मांग की है कि किसी भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले उन्हें किसी उपयुक्त व्यावसायिक केंद्र पर विस्थापित किया जाए। इस दौरान अशोक मंगवानी, अशोक जैसवानी, नरेंद्र अमरनानी, हेमंत भोजवानी, सुनील करमंचदानी, राजेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, राजेश राठौड़ और राकेश बंसल सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 06:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लाभचंद्र मार्केट प्रकरण: ध्वस्तीकरण से पहले विस्थापन की मांग, व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन #CityStates #Agra #LabhchandMarketAgra #RajaMandiMarketDispute #TradersRehabilitationDemand #SpSinghBaghelMemorandum #AgraDemolitionIssue #RecoveryNoticeControversy #लाभचंदमार्केटआगरा #राजामंडीबाजारविवाद #ध्वस्तीकरणसेपहलेविस्थापन #आगराव्यापारमंडल #SubahSamachar