Mandi News: दुकानों के सामने पेड पार्किंग पर भड़के कारोबारी

व्यापार मंडल ने नगर परिषद को सौंपा ज्ञापननया ठेका न देने और व्यवस्था खत्म करने की मांगसंवाद न्यूज एजेंसीसुंदरनगर (मंडी)। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे दुकानों के सामने संचालित पेड पार्किंग व्यवस्था के विरोध में सोमवार को व्यापार मंडल सुंदरनगर ने नगर परिषद अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर इसे समाप्त करने की मांग उठाई। व्यापारियों ने कहा कि मौजूदा पार्किंग ठेका समाप्त हो चुका है, इसलिए अब यहां दोबारा ठेका आवंटित न किया जाए। उनका कहना है कि दुकानों के सामने पार्किंग शुल्क वसूले जाने से व्यापार प्रभावित हो रहा है और ग्राहक भी खरीदारी के लिए रुकने से बच रहे हैं।व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि भोजपुर क्षेत्र में एनएच के किनारे स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने पेड पार्किंग की व्यवस्था स्थानीय कारोबारियों के हित में नहीं है। ग्राहकों से पार्किंग शुल्क वसूले जाने के कारण बाजार की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और छोटे कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।व्यापारियों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी नगर परिषद और संबंधित पार्षदों को कई बार ज्ञापन और पत्र सौंपे जा चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि दुकानों के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार का नया पार्किंग ठेका या नीलामी प्रक्रिया शुरू न की जाए। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने सहित कानूनी विकल्प अपनाए जाएंगे।व्यापार मंडल की ओर से दिए गए ज्ञापन पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। इसके बाद सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा। -रुमा चौहान, अध्यक्ष, नगर परिषद सुंदरनगर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 03, 2026, 17:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: दुकानों के सामने पेड पार्किंग पर भड़के कारोबारी #TradersOutragedOverPaidParkingInFrontOfShops. #SubahSamachar