Mandi News: खस्ताहाल सड़क पर कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

रेलवे स्टेशन चौक से क्रॉसिंग तक सड़क बदहालज्ञापन देकर प्रशासन से सड़क सुधार की उठाई मांगसंवाद न्यूज एजेंसीजोगिंद्रनगर (मंडी)। शहरी क्षेत्र में खराब सड़कों से परेशान कारोबारियों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। एनएसी मार्केट शॉपकीपर्स एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द सड़क सुधार की मांग की।एसोसिएशन प्रधान गुरु शरण परमार की अध्यक्षता में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि रेलवे स्टेशन चौक से रेलवे फाटक (क्रॉसिंग) तक सड़क लंबे समय से खस्ताहाल बनी हुई है। सड़क पर गड्ढों के कारण वाहनों की आवाजाही से उठने वाली धूल-मिट्टी ने व्यापारियों का कारोबार प्रभावित कर दिया है। बरसात के दौरान कीचड़ फैलने से ग्राहकों की आवाजाही भी कम हो जाती है, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।व्यापारियों ने आरोप लगाया कि निजी मोबाइल कंपनी की ओर से ओएफसी केबल बिछाने के दौरान की गई खोदाई के बाद सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि लोक निर्माण विभाग को तुरंत टारिंग कर सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएं। प्रदर्शन में विशाल शर्मा, भारत भूषण, रविकांत महंत, नरेंद्र ठाकुर, शुभम वालिया, माणित सूद, राजेश सूद, सुशील शर्मा, विशाल बक्शी, तिलक जसवाल, अश्वनी कुमार और मिट्ठू सहित कई कारोबारी मौजूद रहे। उपमंडलाधिकारी नागरिक मनीष चौधरी ने आश्वासन दिया कि मामले में लोक निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे। वहीं, विभाग के मंडलीय अधिशासी अभियंता जेपी नायक ने कहा कि रेलवे स्टेशन चौक से क्रॉसिंग तक हाईवे की सड़क को जल्द टारिंग कर सुधार दिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 16:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: खस्ताहाल सड़क पर कारोबारियों ने किया प्रदर्शन #TradersProtestedAgainstTheDilapidatedRoad. #SubahSamachar