Bareilly News: आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, पुराने बस अड्डे से नहीं होगा बसों का संचालन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को शहर में रहेंगे। उनके कार्यक्रम की वजह से एसपी यातायात ने रूट डायवर्जन और एडवाइजरी जारी की है। यह व्यवस्था सुबह सात बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगी।यातायात पुलिस के मुताबिक, परसाखेड़ा रोड नंबर एक, बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। पुराने बस अड्डे से बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। सभी रोडवेज बसें सेटेलाइट बस स्टैंड से चलेंगी। दिल्ली और रामपुर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास होते हुए भमोरा तक जा सकेंगे। नैनीताल और पीलीभीत रोड से बदायूं जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे। लखनऊ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, रजऊ परसपुर तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास से गुजरेंगे। बदायूं से बरेली आने वाले भारी वाहन रजऊ परसपुर तिराहे से ट्रांसपोर्टनगर तक आ सकेंगे। इन रास्तों से होगा भारी वाहनों का आवागमनदिल्ली और रामपुर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से झुमका, बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी होकर गुजरेंगे। बदायूं से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास का उपयोग करेंगे।यात्री बसों और स्कूल बसों के लिए निर्देशदिल्ली, रामपुर और पीलीभीत से बरेली आने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट बस स्टैंड तक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से पहुंचेंगी। बरेली से बदायूं जाने वाली बसें रजऊ परसपुर तिराहा, फतेहगंज पूर्वी, बुखारा मोड़ और देवचरा होकर जाएंगी। शाहजहांपुर और लखनऊ से आने वाली बसें रजऊ परसपुर तिराहा होते हुए सेटेलाइट बस स्टैंड तक आएंगी। कार्यक्रम के दौरान चौपुला चौराहा, चौकी चौराहा, कचहरी तिराहा, सर्किट हाउस चौराहा, पटेल चौक और गांधी उद्यान की तरफ स्कूल बसों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एसपी यातायात अकमल खान ने जनता से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 13, 2026, 03:18 IST
Bareilly News: आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, पुराने बस अड्डे से नहीं होगा बसों का संचालन #TrafficArrangementsWillBeAlteredToday;BusesWillNotOperateFromTheOldBusStand. #SubahSamachar
