Kotdwar News: लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग पर तीसरे दिन भी आवागमन ठप
मरम्मत कार्य में बाधक बनी बारिश, शनिवार शाम और रविवार सुबह शुरू नहीं हो सका कामकण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर और पर्वतीय क्षेत्र में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से चिल्लरखाल-लालढांग मोटर मार्ग के सिगड्डी सोत और मेहली नदी में मरम्मत का कार्य नहीं हो सका। इससे लगातार तीसरे दिन भी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। पार्षद भीम सिंह नेगी, रजनीश बेबनी, विवेक शाह, स्थानीय ग्रामीण पंकज कपटियाल, अमित कुकरेती, बृजमोहन रावत, सुनीता देवी, कविता डबराल आदि का कहना है कि हाल में ही शादियों में शामिल होने के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून से भाबर क्षेत्र में कई लोग अपने रिश्तेदारी में आए हुए थे। बृहस्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश से मार्ग क्षतिग्रस्त होने पर आवागमन ठप हो गया। इससे लोगों को मजबूरन नजीबाबाद होकर 45 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर वापस जाने पर मजबूर होना पड़ा। वनकर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम और रविवार की सुबह मार्ग की मरम्मत का काम होना था। रविवार को तेज बारिश होने से कुछ नहीं हो पाया। मौसम साफ होते ही मरम्मत कार्य कर आवागमन फिर से सुचारू किया जाएगा।वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर आवाजाही ठप होने से उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से शीघ्र मोटर मार्ग की मरम्मत कर आवागमन सुचारू करने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 19:05 IST
Kotdwar News: लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग पर तीसरे दिन भी आवागमन ठप #TrafficHaltedOnLaldhang-ChillarkhalRoadForTheThirdDay #SubahSamachar
