Chamba News: बनीखेत-सुंडला सड़क पर डेढ़ घंटा थमे रहे पहिये

ब्रंगाल के समीप हुआ भूस्खलन, फंसे रहे वाहन संवाद न्यूज एजेंसीबनीखेत (चंबा)। बनीखेत-सुंडला सड़क पर ब्रंगाल के समीप मंगलवार सुबह पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। अचानक हुए भूस्खलन से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहन फंस गए। सुबह करीब साढ़े आठ बजे ब्रंगाल के पास पहाड़ी दरकने से सड़क पर मलबा जमा हो गया था। मार्ग के बंद होने की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू किया। मशीनरी की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग दस बजे मार्ग को वाहनों की आवाजाही के बहाल कर दिया गया। स्थानीय लोगों राज कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार, अमरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार आदि का कहना है कि बरसात के मौसम में इस मार्ग पर भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने तथा समय रहते सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रजत सहगल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मशीनरी मौके पर भेजी गई। मार्ग दस बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 21, 2026, 17:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: बनीखेत-सुंडला सड़क पर डेढ़ घंटा थमे रहे पहिये #TrafficOnTheBanikhet-SundlaRoadRemainedStalledForAnHourAndAHalf. #SubahSamachar