UP: रोडवेज बस चालकों ने हद ही कर दी, जहां मना है वहीं खड़ी कर रहें बसें; 49 के चालान और 17 कर दी गईं सीज
आगरा-दिल्ली हाईवे पर अवैध ठहराव कर सवारियां बैठाने वाले रोडवेज बस चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अभियान शुरू किया है। रविवार को 49 बसों के चालान किए गए और 17 बसों को सीज किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। ये भी पढ़ें -इश्क में सनक की इंतहा:प्रेमिका ने शादी से किया मना, तो घर में घुसा प्रेमी; ऐसा कांड किया; तलाश में जुटी पुलिस डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि दिल्ली हाईवे पर रोडवेज की बसों के चालक अवैध स्टैंड बनाकर बसें रोकते हैं। इसके कारण जाम की स्थिति पैदा होती है। कई बार हादसे भी होते हैं। इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई करती है। रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। ये भी पढ़ें -ससुराल में मौत:शादी के नौ साल बाद विवाहिता की चली गई जान, ऐसी हुई हालत; मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप आईएसबबीटी फ्लाईओवर के नीचे, ओमेक्स मॉल के सामने, भगवान टॉकीज चौराहा, अबुल उलाह दरगाह कट, सुल्तानगंज की पुलिया, वाटरवर्क्स चौराहा और रामबाग चौराहे पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आगे भी कार्रवाई की जाएगी। जो बस चालक एक बार में नहीं मानेंगे, अगली बार बस सीज और उससे अधिक बार गलत जगह बस रोकने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। ये भी पढ़ें - ट्रैक्टर बन गया काल:खाई में इस कदर पलटा, नीचे दबा तड़पता रहा किसान; लाश की हालत देख कांप गए घरवाले
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 09:47 IST
UP: रोडवेज बस चालकों ने हद ही कर दी, जहां मना है वहीं खड़ी कर रहें बसें; 49 के चालान और 17 कर दी गईं सीज #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraTrafficPolice #RoadwaysBusFine #17BusesSeized #IllegalBusStop #DelhiHighway #TrafficDrive #BusDrivers #DcpTraffic #आगराट्रैफिकपुलिस #रोडवेजबसचालान #SubahSamachar
