Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी में दूसरे दिन भी आवाजाही ठप रही

उत्तरकाशी। जनपद में लगातार बारिश का दौर जारी है। इसके चलते गंगोत्री यमुनोत्री हाईवे के साथ ही ग्रामीण सड़कों पर भूस्खलन के कारण आवाजाही बंद होने का सिलसिला थम नहीं रहा। यमुनोत्री हाईवे दूसरे दिन भी स्यानाचट्टी के पास दिनभर यातायात के लिए बाधित रहा। वहीं गंगोत्री हाईवे नालूपानी और लालढांग में सुबह घंटों आवाजाही के लिए बंद रहे। बारिश के चलते जनपद के आठ ग्रामीण मोरटरमार्ग भी बाधित पड़े हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी के समीप बीते बृहस्पतिवार दोपहर से यातायात पूरी तरह बाधित पड़ा है। शुक्रवार को भी दिनभर वहां पर एनएच की मशीनरी हाईवे को खोलने में जुटी रही, लेकिन पहाड़ी से लगातार दरकते चट्टानी मलबे के कारण हाईवे को यातायात के लिए बहाल नहीं किया जा सका। मौके पर मशीनरी लगातार हाईवे को खोलने में जुटी है। इसी तरह गंगोत्री हाईवे सुबह चार घंटे नालूपानी के पास बाधित रहा। जबकि पूर्वाह्न में एक घंटे बंद रहा। गंगोत्री राजमार्ग लालढांग के पास पत्थर गिरने के कारण सुबह बाधित रहा, लेकिन जल्द यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया था। वहीं, आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, जनपद में बारिश से पीएमजीएसवाई की पांच सड़कें बंद पड़ी हैं। इनमें आराकोट-चिवां, पुरोला-खलाड़ी, चिवां-मोंडा, बरनाली झोटाड़ी और नैटवाड़-नुराणू मोटरमार्ग शामिल हैं। उधर, लोनिवि बड़कोट की चार सड़कें भी आवाजाही के लिए बंद पड़ी हैं। इनमें डामटा-कंडारी, कुवां-कफनौल, बिजोरी-भौंटी मोटरमार्ग अवरूद्ध पड़े हैं। इन सड़कों पर बोल्डर और मिट्टी पत्थर गिरने के कारण आवाजाही बाधित है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 17:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी में दूसरे दिन भी आवाजाही ठप रही #TrafficRemainedDisruptedForTheSecondDayAtSayanachattiOnTheYamunotriHighway #SubahSamachar