कुशीनगर में मातम: खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे 3 मासूम, तीनों की मौत- भरा बारिश का पानी बना जानलेवा

शनिवार सुबह कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईट भट्ठे पर ईट के लिए मिट्टी निकाले गए गड्ढे में बरसात का पानी भरा था, जिसमें चार मासूम बच्चे खेलते खेलते गिर गए। इसमें से एक बच्चा किसी तरह गड्ढे से निकलकर बाहर निकल आया और परिजनों को सूचना दिया। मौके पर पहुंच परिजन सभी बच्चों को बाहर निकाले और सीएचसी कसया ले आए, जहां डॉक्टरों ने तीनो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। शनिवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे दीनापट्टी गांव स्थित पंकज ईट उद्योग भट्टे पर छत्तीसगढ़ के मजदूर परिवार मजदूरी कर जीवकोपार्जन करते है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 11:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कुशीनगर में मातम: खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे 3 मासूम, तीनों की मौत- भरा बारिश का पानी बना जानलेवा #CityStates #Kushinagar #KushinagarNews #UttarPradesh #MonsoonTragedyInKushinagar #CityAndState #SubahSamachar