झांसी-शिवपुरी टोल पर दर्दनाक हादसा: सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई युवक की मौत, ट्रक की चपेट में आया, वीडियो

झांसी-शिवपुरी हाईवे स्थित रक्सा टोल प्लाजा पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें युवक के ट्रक के नीचे आने का भयावह दृश्य दिखाई दे रहा है। युवक की मौत की सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। रक्सा निवासी राजेश प्रजापति (30) ट्रक पर क्लीनर का काम करता था। अपने भतीजे संजीव के साथ बिजौली फैक्टरी से सरिया भरकर शिवपुरी जा रहा था। सोमवार देर-रात रक्सा टोल पर टोल की लाइन में खड़ा था, तभी राजेश ट्रक से उतरकर टोल के दूसरी ओर बनी दुकान से कुछ सामान लेने के लिए दौड़ा। इसी दौरान, टोल का बूम फास्टैग कटने के कारण खुल गया। राजेश के भतीजे संजीव ने ट्रक को आगे बढ़ा दिया। पलक झपकते ही राजेश उसकी चपेट में आ गया। ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राजेश की अभी शादी नहीं हुई थी। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही रक्सा पुलिस मौके पर जा पहुंची। रक्सा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे का वीडियो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 04:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




झांसी-शिवपुरी टोल पर दर्दनाक हादसा: सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई युवक की मौत, ट्रक की चपेट में आया, वीडियो #CityStates #Jhansi #TragicAccidentAtJhansi-shivpuriToll #DeathOfYoungManCapturedInCctvFootage #HitByTruck #VideoOfYoungWoman'sDeathInJhansi #SubahSamachar