VIDEO: 45 फीट से छलांग, हवा में टूट गया जिप लाइन का लाॅक; 16 वर्षीय बेटे की मां-बाप के सामने मौत
आगरा के ताजनगरी फेज-2 स्थित चाैपाटी में रविवार शाम फिरोजाबाद से आए चूड़ी व्यापारी के बेटे कुनाल (16) की मौत जिप लाइन से गिरकर हो गई। 10 फीट आगे जाते ही जिप लाइन के पुली का लाॅक टूट जाने से वह 45 फीट नीचे आ गिरा। उसे सिर और अन्य जगह गंभीर चोटें लगीं। जब तक परिजन अस्पताल ले गए, उसकी मौत हो गई। घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिप लाइन के संचालक और मैनेजर को हिरासत में ले लिया। आंखों के सामने बेटे की माैत से मां को बुरा हाल हो गया और पिता भी बेसुध हो गए। उन्हें लोगों ने किसी तरह संभाला। फिरोजाबाद के उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी नगर निवासी पंकज अग्रवाल चूड़ी व्यापारी हैं। वह रविवार को आगरा घूमने आए थे। उनके साथ पत्नी रिंकी, बड़ा बेटा कुनाल और छोटा बेटा साथ में थे। बच्चे ताजगंज स्थित चाैपाटी में घूमना चाहते थे इसलिए वहां आए थे। कुनाल ने जिप लाइन में घूमने की जिद की। चाैपाटी में 120 फीट लंबी और 45 फीट ऊंची जिप लाइन है। माता-पिता ने कुनाल को भी जिप लाइन में सवार कराया। वह 10 मीटर आगे ही चल पाया था कि अचानक उसकी पुली का लॉक टूट गया। वह 45 फीट नीचे आ गिरा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 08:06 IST
VIDEO: 45 फीट से छलांग, हवा में टूट गया जिप लाइन का लाॅक; 16 वर्षीय बेटे की मां-बाप के सामने मौत #CityStates #Agra #AgraAccident #ZipLineCrash #TajganjChowpatty #FirozabadBoyDeath #AdventureRideAccident #AgraNews #KunalAgarwal #Trader’sSon #SubahSamachar
