आगरा-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने स्कूटी को रौंदा, शादी से लौट रहे दो दोस्तों की मौत

आगरा-दिल्ली हाईवे पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब गोवर्धन फ्लाईओवर के ऊपर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार से पहले ही एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई। पुलिस जांच में मृतकों की पहचान आगरा निवासी सनी और लायक सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक आगरा में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर वापस अपनी ड्यूटी पर लौट रहे थे। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों में इस घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 08:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आगरा-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने स्कूटी को रौंदा, शादी से लौट रहे दो दोस्तों की मौत #CityStates #Mathura #Agra #AgraDelhiHighwayAccident #ChhataRoadAccident #GovardhanFlyoverCrash #ScooterAccident #TwoFriendsKilled #UnknownVehicleHit #AgraNews #TragicRoadAccident #आगरा-दिल्लीहाईवेहादसा #छातासड़कदुर्घटना #SubahSamachar