दुखद हादसा: फ्लाईओवर पर खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसा सरिया लदा ट्रेलर, केबिन में फंसकर चालक की गई जान
गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर सोमवार तड़के कहला फ्लाईओवर पर हुए हादसे में ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने फ्लाईओवर पर खड़े दूसरे ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसी में फंस गया। केबिन काटकर शव को बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बड़हलगंज की ओर से सरिया से लदा एक ट्रेलर गोरखपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गगहा थाना क्षेत्र के कहला फ्लाईओवर पर पहुंचा, वहां पहले से खड़े एक अन्य ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर के बाद ट्रेलर में लदा सरिया केबिन को चीरते हुए आगे की ओर घुस गए, जिससे चालक गंभीर रूप से फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 28, 2026, 13:44 IST
दुखद हादसा: फ्लाईओवर पर खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसा सरिया लदा ट्रेलर, केबिन में फंसकर चालक की गई जान #CityStates #Gorakhpur #RoadAccident #SubahSamachar
